
रेस्तरां रात्रि नौ बजे तक सिर्फ पार्सल सेवा
मदुरै. जिले में सुबह 6 से 9 बजे तक रेस्तरां में पार्सल की सेवा दी जा सकेगी।
सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलती है, जिसमें सब्जी किराना स्टोर शामिल हैं। हार्डवेयर स्टोर शाम 5 बजे तक खुले रहते हैं। मदुरै वाडीपट्टी कपड़ा पार्क को सामुदायिक स्थान के साथ संचालित करने की सशर्तअनुमति है। कपड़ा कंपनियों को पृथक से अनुमति दी जाएगी।
उद्योग परिसर में कीटाणुनाशक का छिड़काव , सेनिटाईजेशन जरुरी
उन्होंने कहा कि उद्योग परिसर में कीटाणुनाशक का छिड़काव किया जाना चाहिए, पोंछना चाहिए, और चेहरे पर मास्क पहनने की अनिवार्यता रहेगी। प्रतिबंधित क्षेत्रों के कर्मचारियों को कार्यों के लिए नहीं बुलाया जाए। शराब की दुकानों में पर्याप्त सामाजिक अंतर अनिवार्य है।
2281 प्रवासी
उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के 2281 प्रवासी लोगों की पहचान की गई है और फिलहाल उन्हें घर वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है। आयुक्त डेविडसन ने कहा कि वाहनों के उपयोग मे नियमों की अनदेखी करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
06 May 2020 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
