2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस ऑटोमोबाइल इंजीनियर को जापान ने बुलाया, उसे मिली जान से मारने की धमकी

Life threat to Researcher : सौंदरराजन कुमारस्वामी ने पानी से चलने वाले ऑटोमोटिव इंजन का विकास किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोयंबटूर

•

image

Kumar Jeevendra

•

Updated: 19 Sep 2019, 10:29 PM IST

जिस ऑटोमोबाइल इंजीनियर को जापान ने बुलाया, उसे मिली जान से मारने की धमकी

जिस ऑटोमोबाइल इंजीनियर को जापान ने बुलाया, उसे मिली जान से मारने की धमकी

कोयम्बत्तूूर. पानी से चलने वाले ऑटोमोटिव इंजन Automotive engine का विकास करने वाले शहर के वैज्ञानिक सौंदरराजन कुमारस्वामी Soundararajan Kumarasamy को जान से मारने की धमकी मिली है।
गुरुवार को कुमारस्वामी ने पश्चिमी प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक और Coimbatore कोयम्बत्तूर के पुलिस उपायुक्त को जान से मारने की धमकी को लेकर शिकायत की। शिकायत में Sounthirajan Kumarasamy कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें 14 सितम्बर को एक गुमनाम पत्र मिला जिसमें उन्हें धमकी दी गई है कि अगर दुनिया के किसी भी देश में अपने प्रोजेक्ट पर काम जारी रखेंगे तो जल्द ही उनकी हत्या कर दी जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डिस्ल्टिड पानी distilled water से चलने वाले इस इंजन का विकास करने वाले कुमारस्वामी मई महीने में उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब जापान सरकार की एजेंसी ने उन्हें वहां अपना इंजन लांच करने के लिए आमंत्रित किया था। कुमारस्वामी ने देश में इंजन को लांच करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के बाद जापान सरकार से इसके लिए संपर्क किया था।


हाइड्रोजन से चलने, ऑक्सीजन छोडऩे वाला इंजन बनाया
तिरुपुर Tirupur जिले के वेलाकोईल निवासी वैज्ञानिक एस.कुमारस्वामी पेट्रोल -डीजल के विकल्प वाले इंजन पर काम कर रहे हैं, जो प्रदूषण रहित भी होगा। सरकार उनके सुपर सोनिक हाइड्रोजन इंजन को पिछले साल मंजूरी दे चुकी है। जापान ने भी उनके इंजन की सराहना की है। ( Tamilnadu ) कुमारस्वामी ने मई में दावा किया था कि उन्होंने 10 साल की मेहनत से पानी से चलने वाले इंजन को बनाया है। डिस्टिल्ड पानी Water से चलने वाला यह अपनी तरह का पहला इंजन है, जो पेट्रोल Petrol या डीजल Diesel के बजाय हाइड्रोजन Hydrogn के इस्तेमाल करता है और ऑक्सीजन Oxygen छोड़ता है।

एक दशक पहले भी मिली थी धमकी
कुमारस्वामी को इससे पहले 2009 में भी ऐसी धमकी मिल चुकी है। तब उन्हें lashkar-e-taiba लश्कर-ए-तोयबा के नाम से लिखे गए पत्र में जान से मारने की धमकी दी गई थी। बाद में यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) NIA को सौंप दिया गया था।