
दर्जी सीम दे निशान म्हाने खाटू जाणा स...!
कोयम्बत्तूर. फाल्गुनी बयार का असर भक्तों पर नजर आने लगा है। कोयम्बत्तूर में शक्तिधाम ट्रस्ट के तत्वावधान में निशान यात्रा का आयोजन किया गया। श्याम बाबा के भक्तों ने श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली। इसमें भक्त बाबा के भजनों पर झूमते गाते नजर आए। निशान यात्रा की अगुवाई 108 महिला भक्तों ने की। श्याम भक्त केसरी रंग की पोशाक में व महिलाएं पीली साड़ी में बाबा के ध्वज लिए भजन गाते हुए चल रहीं थीं। हाथो में रंग बिरंगी ध्वजाओं व भजनों के मधुर संगीत में झूमते नाचते सलोना टेक्सटाइल, रामलिंगा नगर,भारती पार्क से शक्तिधाम मन्दिर स्थित श्याम मन्दिर पहुंचे और निशान श्याम बाबा के चरणों मे समर्पित किए। इसके बाद भजनों की प्रस्तुति दी गई।
६ को भी निकालेंगे निशान यात्रा
6 मार्च को इसी प्रकार एक और निशान यात्रा का आयोजन श्याम परिवार की ओर से किया जाएगा। निशान यात्रा सुबह 8 बजे से स्वामी नारायण मंदिर, अलगेसन रोड से शक्तिधाम मन्दिर पहुंचेगी।
Published on:
02 Mar 2020 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
