
सेलम में आदेश्वर जिनालय रजत जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में सप्त पीठ विधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मदुरै.श्री वासुपूज्य स्वामी जिनालय की 15 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तिरुपाले अरिहन्त सोसायटी जिनालय परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन ध्वजारोहण के साथ किया गया।
संघ प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने बताया कि अरिहंत सोसायटी जैन संघ मदुरै के तत्वावधान में सुबह 8 .30 बजे सत्तरभेदी पूजा का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से मुनि भुवन भूषण विजय के प्रवचन हुए। ध्वजा के महत्व के बारे में बताया व जिनालय के वार्षिक चढ़ावे बोले गए। तत्पश्चात मणिबेन, आर.पी.शाह ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। गुरू किशोरभाई शाह ने पूजा कराई। मित्र तारक मंडल , आदिनाथ बालिका मंडल का सहयोग रहा।
रमणीक भाई शाह, रघुराज भंडारी, हेमन्तशाह, विशाल हरण, मेहुलशाह, मनुभाई, संदरुभाई अजमेरा, संजय गांधी,अश्विन भंडारी, सुमतिनाथ जैन नया ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल गुलेच्छा, प्रकाश सदाणी, जैन युवा मंच अध्यक्ष जयंतीलाल कांकरिया आदि श्रावक -श्राविकाएं मौजूद रहे।
नीलगिरी जिले के ऊटी मे मंगलवार को सूचना व प्रसारण विभाग की ओर से विकास कार्यों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी का अवलोकन जिला कलक्टर दिव्या इनोसेंट ने किया।
Published on:
05 Feb 2020 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
