2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Terror Alert : तमिलनाडु और केरल में पांच संदिग्ध हिरासत में

High Alert in Coimbatore : आतंककारियों की मौजूदगी की चेतावनी के बाद दूसरे दिन भी रही कड़ी सुरक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोयंबटूर

•

image

Kumar Jeevendra

•

Updated: 24 Aug 2019, 7:15 PM IST

comando_1.jpg

कोयम्बत्तूर के स्थित आदि योगी की प्रतिमा के सामने कमांडो फोर्स के जवान।

कोयम्बत्तूर. कोच्चि. श्रीलंका Srilanka से समुद्री रास्ते से तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) में लश्कर-ए-तोयबा के छह संदिग्ध आतंककारियों के घुसने और कोयम्बत्तूर Coimbatore में छिपे होने को लेकर हाई अलर्ट के बाद शनिवार को तमिलनाडु और केरल पुलिस ने एक महिला सहित पांच संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक कोयम्बत्तूर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया जबकि कोच्चि में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। इस बीच, कोयम्बत्तूर में अलर्ट को देखते हुए लगातार दूसरे दिन भी कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त रहा। कमांडो जवानों की टुकडिय़ों ने मॉल, सिनेमाघरों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में सुरक्षा जांच की। लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए कमांडो ने फ्लैग मार्च भी किया।
सूत्रों के मुताबिक कोयम्बत्तूर पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके से तीन लोगों को संदिग्ध आतंकारियों से संबंध होने के संदेह पर हिरासत में लिया। तीनों से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है।
उधर, कोच्चि kochi में केरल Kerala पुलिस ने खुफिया अलर्ट के बाद एक महिला सहित दो संदिग्धों को शनिवार को हिरासत में लिया। इसमें त्रिशूर जिले का रहने वाला एक व्यक्ति भी है जिसका नाम लश्कर आतंककारियों को लेकर अलर्ट के बाद मददगार के तौर पर आया था। इसका पासपोर्ट भी सोशल मीडिया में वायरल रहा था।
त्रिशूर जिले के कोडुनगल्लूर का रहने वाला युवक शनिवार को एर्नाकुलम अदालत में एक वकील की मदद से आत्मसमर्पण करने वाला था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके साथ मौजूद वायनाड जिले के सुल्तान बथेरी की एक महिला का भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बहरीन में काम करने वाला यह व्यक्ति दो दिन पहले ही कोच्चि आया था। तमिलनाडु में हाई अलर्ट जारी होने के बाद इस व्यक्ति का नाम संदिग्ध आतंककारियों के मददगार के तौर पर सामने आया था। हालांकि, नाटकीय अंदाज में हिरासत में लिए जाने के दौरान व्यक्ति और उसके वकील ने दावा किया वह बेकसूर और उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं। उसके वकील ने कहा कि वह अदालत को यही बात बताने जा रहा था। उस व्यक्ति के साथ जिस महिला को हिरासत में लिया गया है वह पहले एक विदेशी सेक्स रैकेट के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है।
इस बीच, केरल में नौसेना भी तमिलनाडु में अलर्ट को देखते हुए अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि अलर्ट को देखते हुए समुद्री और तटवर्ती इलाकों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
गौरतलब है कि लश्कर-ए-तोयबा के छह संदिग्ध आतंककारियों के तमिलनाडु में घुसने को लेकर खुफिया चेतावनी के बाद कोयम्बत्तूर सहित पूरे राज्य में गुरुवार देर रात हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने श्रीलंका के रास्ते तमिलनाडु में 6 आतंकरियों के घुसपैठ और उनके कोयम्बत्तूर में वेश बदल कर होने की चेतावनी दी थी। चेतावनी दी गई थी कि ये आतंकी वेश बदल कर कोयम्बत्तूर में छिपे हैं। अपनी पहचान छिपाने के लिए ये माथे पर तिलक या भभूत लगाए हो सकते हैं। ये आतंककारी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों या भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बना सकते हैं।