सेलम. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जबलपुर के लिए दो विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इसमें से एक ट्रेन तिरुनलवेली से परिचालित होगी जबकि दूसरी कोयम्बत्तूर से रवाना होगी। रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या २१९३ तिरुलवेली -जबलपुर विशेष किराया ट्रेन तिरुनलवेली से २० व २७ जुलाई को शाम चार बजे रवाना होकर सोमवार को ११.१५ बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन कोविलपट्टी, विरुद्धनगर, मदुरै, डिंडिगुल, करुर, सेलम नेल्लोर, विजयवाड़ा, वारंगल, बल्लारशाह, चंद्रपुृर, सेवाग्राम, नागपुर, इटारसी,, नृसिंहपुर के रास्ते परिचालित होगी।