8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथी के हमले में चौकीदार की मौत

elephant attack one killed जिले के वालपरै इलाके में कुरंगूमुडी इलाके में हाथी के हमले में एक चौकीदार की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोयंबटूर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 2 Jul 2019, 3:41 PM IST

Elephant Attack

Elephant Attack

कोयम्बत्तूर. जिले के वालपरै इलाके में कुरंगूमुडी इलाके में हाथी के हमले में एक चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक एक एस्टेट में चौकीदार का काम करने वाले सेल्वाराज (54) का शव सोमवार सुबह पाया गया। शव पर गहरे चोट के निशान होने के कारण हाथी के हमले में सेल्वाराज की मौत होने की आशंका है।

(tamil nadu )
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह सेल्वाराज रात्रि की ड्यूटी के बाद घर नहीं लौटा तो उसकेे परिवार और कुछ सहयोगी उसे खोजने के लिए गए तो उन्हें सेल्वाराज का शव मिला। मौके पर पहुंचे पुलिस और वन अधिकारियों को आसपास हाथी के पांव के निशान मिले। अधिकारियों का कहना है कि संभवत: सेल्वा राज जब सड़क की ओर आ रहा होगा तब हाथी ने उस पर हमला कर दिया होगा।पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

coimbatore

डूबने से तीन स्कूली छात्रों की मौत
कोयम्बत्तूर. शहर के बाहरी इलाके मुदुक्करै में सोमवार को एक खदान के तलाब में डूबने से तीन स्कूली विद्यार्थियों की मौत हो गई। तीनों बच्चों की उम्र करीब ८ वर्ष बताई गई है।
ुपुलिस के मुताबिक तीनों बच्चे एक खदान के कारण बने तालाब में सोमवार शाम नहाने के लिए गए थे। यह तालाब करीब ४० फीट गहरा है। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तब उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तालाब से दो बच्चों के शव निकाले जबकि तीसरे बच्चे के शव की तलाश जारी थी।
--------------------------------------------------------------------------
व्यक्ति ने की आत्महत्या
कोयम्बत्तूर. शहर केे कौवुंडपालयम के मीनाक्षी नगर निवासी रामकृष्णन (४४) ने रविवार शाम को विषपान कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक रामकृष्णन शराब पीने का आदी था। रविवार रात भी वह शराब पीकर घर आया था और इसे लेकर पत्नी से उसकी लड़ाई हो गर्ई। बाद में रामकृष्णन ने विषपान कर लिया और अपने भाई के घर चला गया। भाई को उसने विषपान की बात बताई। भाई उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।