
Asia cup 2022: इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसके लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। लेकिन भारतीय टीम अब भी अपने स्क्वाड सलेक्शन को लेकर जूझ रही है। मंगलवार को श्रीलंका के साथ खेले गए एशिया कप के सुपर 4 मुक़ाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ भारत के फाइनल में जाने की उम्मीदें कम हो गई हैं। इस हार के बाद दिग्गज पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह टीम मैनेजमेंट पर भड़के हैं।
हरभजन ने ट्वीट कर भारतीय टीम से कुछ तीखे सवाल पूछे हैं। हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'उमरान मलिक (150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले) कहां हैं? क्यों दीपक चाहर (स्विंग गेंदबाजी में माहिर) टीम में नहीं हैं? मुझे बताइये क्या ये खिलाड़ी टीम में जगह डिसर्व नहीं करते हैं? क्यों दिनेश कार्तिक को लगातार खेलने का मौका नहीं मिल रहा है?'
यह भी पढ़ें- आवेश खान एशिया कप 2022 से हुए बाहर, दीपक चाहर को टीम में किया गया शामिल
एशिया कप 2022 के पहले मैच में दिनेश कार्तिक को खेलने का मौका मिला था। लेकिन उनह इस टूर्नामेंट में एक भी बार बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला और फिर उन्हें बाहर कर दिया गया। उनके स्थान पर टीम ने ऋषभ पंत को मौका दिया है। जो लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। वहीं मंगलवार को चोटिल आवेश खान की जगह दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया है।
बता दें मंगलवार को खेले गए मैच में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 72 रनों की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में चार विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: अगर ऐसा हुआ तो भारत अब भी खेल सकता है फ़ाइनल, समझें पूरा गणित
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी निभाई। दोनों ने 11 ओवर में ही 97 रन जोड़ दिए। निसांका 37 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। एक वक्त श्रीलंका का स्कोर 110 रन पर चार विकेट हो गया था। ऐसा लगा भारतीय टीम मैच जीत जाएगी, लेकिन भानुका राजपक्षे और कप्तान दासुन शनाका ने मिलकर श्रीलंका को जीत दिला दी। भानुका ने 17 गेंदों में 25 रन और शनाका ने 18 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली।
Updated on:
07 Sept 2022 10:14 am
Published on:
07 Sept 2022 10:10 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
