एशिया कप का 5वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए । इस तरह श्रीलंका की ने ये मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। दोनों टीमों के लिए ये मैच बहुत महत्वपूर्ण था। करो या मरो मुकाबले में दोनों टीमें ने जीतने के लिए बहुत ताकत लगाई लेकिन अंत में श्रीलंका ने बड़ी जीत हासिल की। श्रीलंका का अब अगला मुकाबला अफगानिस्तान के साथ होगा। अफगानिस्तान पहले ही सुपर-4 में क्वालिफाई कर चुकी है। अफगानिस्तान ने श्रीलंका और बांग्लादेश को पहले हराया था।