Asia Cup 2022 में भारत की शुरूआत अभी तक अच्छी रही। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 40 रनों से मात दी। गेंदबाजों और बल्लेबाजों का प्रदर्शन अभी तक सही रहा है। तेज गेंदबाज के ऊपर जरूर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं और हर मैच में वो गलती कर रहे हैं। हांगकांग के बल्लेबाजों ने भी उन्हें कूट दिया। अगर आप उनके टी-20 आंकड़ों को देखेंगे तो आप भी जरूर सवाल खड़े करेंगे। अब तो उन्हें टीम इंडिया से बाहर करने की मांग भी उठ गई है। हांगकांग के खिलाफ भी आवेश खान ने इस बार चार ओवर में 53 रन दिए। यहीं नहीं इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने रन लुटाए थे।