2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI की दो टूक, पाकिस्तान में नहीं होगा एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी छीनने की तैयारी

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर शुरू हुई खींचतान खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच बीसीसीआई ने साफ किया है कि पाकिस्‍तान में एशिया कप नहीं खेला जाएगा। इसके साथ ही पीसीबी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबाजी छीनने की बात कही गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jun 2023, 11:28 AM IST

bcci-vs-pcb.jpg

BCCI की दो टूक, पाकिस्तान में नहीं होगा एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी छीनने की तैयारी।

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर शुरू हुई खींचतान खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही है। टूर्नामेंट के वेन्‍यू को लेकर पीसीबी और बीसीसीआई में टकराव की स्थिति बनी हुई है। आगामी कुछ दिन में इसकी तस्‍वीर साफ हो जाएगा कि एशिया कप 2023 किसकी मेजबानी में और कहां खेला जाएगा। इसी बीच बीसीसीआई की ओर से साफ किया गया है कि किसी भी कीमत पर पाकिस्‍तान में एशिया कप का आयोजन नहीं किया जाएगा। इतना ही पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबाजी छीनने की बात सामने आई है। इस तरह ये बीसीसीआई पीसीबी को बैक टू बैक बड़े झटके देने की तैयारी कर रहा है।


दरअसल, एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्‍तान को मिली है। लेकिन, यह टूर्नामेंट कहां और किसकी मेजबानी में खेला जाएगा, इसको लेकर तस्‍वीर अभी तक साफ नहीं हो सकी है। अगले कुछ दिनों में इसकी तस्‍वीर साफ होने की उम्‍मीद है। बीसीसीआई और पीसीबी के बीच वेन्यू को लेकर विवाद कायम है। पीसीबी चेयरमैन हाईब्रिड मॉडल का प्रस्ताव एशियन क्रिकेट काउंसिल के सामने रख चुके हैं। ज‍बकि बीसीसीआई इसे भी ठुकरा चुका है। अब देखने वाली बात ये होगी एशियन क्रिकेट काउंसिल क्‍या फैसला लेती है।

बीसीसीआई के अधिकारी ने दिया ये बड़ा बयान

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट्स का बताया कि एशिया कप की मेजबानी पाकिस्‍तान करे, इसकी कोई संभावना नहीं है। हम चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्‍तान से बाहर कराने के लिए भी आईसीसी के पास जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका कर सकता है। इस पर आखिरी फैसला एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठग में ही होगा। यहां बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी भी पाकिस्तान के पास है।

यह भी पढ़ें : WTC फाइनल छोड़ शादी के बंधन में बंधे ऋतुराज गायकवाड़, देखें वायरल तस्‍वीरें

पाकिस्‍तान ने ठुकराया श्रीलंका का प्रस्‍ताव

गौरतलब हो कि पीसीबी भी पहले ही साफ कह चुका है कि एशिया कप की मेजबानी उनके पास है, अगर पूरे टूर्नामेंट को बाहर शिफ्ट किया गया तो वह इसका बहिष्‍कार करेगा। वहीं, श्रीलंका एशिया कप की मेजबानी की इच्छा जता चुका है। यही कारण है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के वनडे सीरीज खेलने के प्रस्‍ताव को भी ठुकरा दिया है।

यह भी पढ़ें : WTC के फाइनल से पहले डेविड वॉर्नर ने किया संन्‍यास का ऐलान