5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NZ vs PAK T20 Series: बाबर और रिजवान की टीम से छुट्टी, न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम का ऐलान, जानें कौन बना कप्तान

सलमान आगा को टी-20 कप्तानी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा टीम में शादाब खान की वापसी हुई है उन्हें उप-कप्तान बनाया गया है। हालांकि वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद रिजवान की कप्तानी बरकरार रखी गई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 04, 2025

Pakistan vs New Zealand: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को टीम से बाहर कर दिया है। चयनकर्ताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित टीम में कई बदलाव किये है। जिसके तहत रिजवान और बाबर आजम को पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर कर दिया है।

सलमान आगा को टी-20 कप्तानी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा टीम में शादाब खान की वापसी हुई है उन्हें उप-कप्तान बनाया गया है। हालांकि वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद रिजवान की कप्तानी बरकरार रखी गई। लेकिन शाहीन अफरीदी को बाहर कर दिया गया है। घरेलू टी20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले 27 वर्षीय बड़े हिटर बल्लेबाज अब्दुल समद टीम में शामिल किया गया हैं। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज ओमैर यूसुफ को टीम में जगह दी है।

वनडे टीम में अफरीदी को बाहर करने के अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। वह दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे। रिजवान वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे और बाबर को भी टीम में बरकरार रखा गया हैं। अब्दुल्ला शफीक टीम में वापसी हुई हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अकिफ जावेद को एकदिवसीय टीम में पहली बार चुना गया है जबकि सुफियान मुकीम की भी वापसी हुई है। पाकिस्तान 16 मार्च से न्यूजीलैंड में पांच टी-20 मैच खेलेगा और उसके बाद तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज होगी।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित पाकिस्तान टी20 टीम: हसन नवाज, ओमैर यूसुफ, मोहम्मद हारिस, अब्दुल समद, सलमान आगा (कप्तान), इरफान नियाजी, खुशदिल शाह, शादाब खान, अब्बास अफरीदी, जहांदाद खान, मोहम्मद अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद और उस्मान खान।

पाकिस्तान वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान आगा, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, इरफान नियाजी, नसीम शाह, सुफियान मुकीम और तय्यब ताहिर।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग