4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद अबतक नहीं जीत पाई 100 मुक़ाबले, इन सात टीमों ने आईपीएल में लगाया है ‘जीत का शतक’

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास का 19वां सीजन खेला जा रहा है। इस दौरान कुल 7 टीमों ने 'जीत का शतक' लगाया है। आइए, इनके बारे में जानते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 04, 2026

IPL 2026 Points Table Update

IPL 2026 में सभी टीमों के कप्‍तान। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन खेला जा रहा है। पहले सीजन से अब तक 15 टीमें इस लीग का हिस्सा बन चुकी हैं। सात टीमें पहले सीजन से लीग का हिस्सा हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 2013 में पहली बार आईपीएल में कदम रखा था। पांच टीम डेक्कन चार्जर्स, कोच्चि टस्कर्स केरला, पुणे वॉरियर्स इंडिया, गुजरात लॉयन्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट अब इस लीग का हिस्सा नहीं है। इस दौरान कुल 7 टीमों ने 'जीत का शतक' लगाया है। आइए, इनके बारे में जानते हैं।

मुंबई इंडियंस: पांच बार की आईपीएल चैंपियन ने अब तक कुल 277 मैच खेले हैं, जिसमें 152 जीते और 122 गंवाए। इस दौरान 4 मुकाबले टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) रहे और 2 मैच बेनतीजा रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स: पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम ने साल 2008 से अब तक कुल 255 मैच खेले, जिसमें 142 मुकाबले जीते। इस दौरान टीम ने 110 मुकाबले गंवाए। 1 मैच टाई (टाई+हार) रहा, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे।

कोलकाता नाइट राइडर्स: तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी इस टीम ने साल 2008 से अब तक कुल 267 मैच खेले, जिसमें 135 जीते। इस दौरान केकेआर ने 126 मुकाबले गंवाए, जबकि 4 मैच टाई (1 टाई+जीत, 3 टाई+हार) रहे। इनके अलावा, 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: बीते सीजन आईपीएल का खिताबी सूखा समाप्त करने वाली इस टीम ने अब तक 272 मैच खेले हैं, जिसमें 133 जीते। इस बीच आरसीबी को 132 मुकाबले गंवाने भी पड़े हैं। 3 मुकाबले टाई (2 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे, जबकि 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।

पंजाब किंग्स: इस टीम ने आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 265 मैच खेले हैं, जिनमें से 121 मैच जीते हैं। यह टीम साल 2008 से अब तक कुल 139 मैच गंवा चुकी है। इस दौरान 4 मैच टाई रहे (3 टाई+जीत, 1 टाई+हार), जबकि 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला।

दिल्ली कैपिटल्स: इस टीम ने आईपीएल इतिहास में कुल 267 मैच खेले, जिसमें 119 जीते और 140 गंवाए। इस दौरान 5 मैच टाई (4 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे और 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।

राजस्थान रॉयल्स: साल 2008 में आईपीएल का पहला संस्करण जीतने वाली इस टीम ने अब तक कुल 237 मैच खेले हैं, जिसमें 115 जीते और इतने ही मैच गंवाए। इस दौरान 4 मैच टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) रहे। 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला।