2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CAN vs IRE T20 World Cup 2024: टूर्नामेंट में पहली जीत के लिए आमने-सामने आयरलैंड और कनाडा, जानें किसने जीता टॉस और कौन कर रहा बैटिंग

CAN s IRE Playing 11 T20 World Cup 2024: नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड और कनाडा के बीच टक्कर शुरू हो गई है। दोनों टीमों के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और आज किसी एक टीम का जीत का खाता खुल जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Nassau County International Cricket Stadium, New York

CAN vs IRE Update T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 13वां मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम (Nassau County International Cricket Stadium, New York) में खेला जा रहा है। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टार्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कनाडा को पहले मैच में यूएसए से हार का सामना करना पड़ा था और आयरलैंड को टीम इंडिया ने आसानी से मात दी थी। अब दोनों टीमें टूर्नामेंट में पहली जीत के इरादे से मैदान पर उतर चुकी हैं। कनाडा इस मुकाबले में पहले बैटिंग करेगी।

CAN vs IRE के लिए कनाडा की प्लेइंग 11

एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), दिलप्रीत बाजवा, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेलीगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी और जेरेमी गॉर्डन।

CAN vs IRE के लिए आयरलैंड की प्लेइंग 11

एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल और क्रेग यंग।

ये भी पढ़ें: अमेरिका से हार के बाद इस गेंदबाज पर भड़के Babar Azam, कहा इसके लिए हमने सबकुछ…

Story Loader