3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SA: टॉस जीतकर 80% से अधिक मैच जीतते हैं विराट कोहली

रोहित शर्मा पहली बार कर रहे हैं टेस्ट मैचों में ओपनिंग

less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Oct 02, 2019

ind_vs_sa_1.jpeg

विशाखापट्टनम। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेला जा रहा यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। दोनों ही टीमें सीरीज में ज्यादा से ज्यादा मैच जीतकर अधिक से अधिक अंक बटोरना चाहेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हाल ही में सम्पन्न हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही थी।

प्रदर्शन के लिहाज से मैच की संभावनाओं पर बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा अधिक भारी माना जा रहा है। भारतीय टीम को घरेलू कंडीशन्स का फायदा तो मिलेगा ही साथ ही दर्शकों का सपोर्ट भी मिलेगा। यह मैच रोहित शर्मा के करियर के लिहाज से भी काफी अहम रहने वाला है। वनडे और टी-20 के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित टेस्ट टीम में अभी तक स्थायी जगह नहीं बना पाए हैं। इस मैच में वे बतौर ओपनर खेलेंगे।

विराट कोहली ने 22 मैचों में टॉस जीतकर 18 मैचों में जीत दर्ज की है। इस तीन मैच ड्रॉ रहे और एक भी मैच नहीं हारी। एक मैच रद्द हो गया। आपको यह भी बता दें कि भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर लगातार दस टेस्ट सीरीज जीत चुकी है। टीम अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी इस सीरीज को जीत लेती है तो यह एक रिकॉर्ड होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारतीय क्रिकेट टीम: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम:

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), थेयुनिस डे ब्रयून, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डीन एल्गर, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, सेनुरान मुतुसामी, वार्नोन फिलेंडर, डेन पिएड्ट और कागिसो रबादा।

Story Loader