
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 11वां दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने एक बार फिर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में यह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लगातार पांचवीं हार है। RCB अबतक एक भी मुक़ाबला नहीं जीती है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एलिस पेरी और ऋचा घोष की शानदार पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 150 रन बनाए। एलिस पेरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर पांच सिक्स और चार चौंकों की मदद से 67 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 37 रन बनाए। दिल्ली की ओर से शिखा ने तीन और नॉरिस ने एक विकेट लिया।
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। मेगन शुट्ट ने शेफाली वर्मा को क्लीन बोल्ड किया। शेफाली खाता भी नहीं खोल सकीं। इसके बाद एलिस कैप्सी ने कप्तान मेग लैनिंग के साथ पारी को आगे बढ़ाया। तभी पांचवें ओवर में 45 के स्कोर पर दिल्ली को दूसरा झटका लगा। एलिस कैप्सी 24 गेंदों में 38 रन की शानदार पारी खेलने के बाद आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके लगाए।
दिल्ली को 15वें ओवर में चौथा झटका लगा। आशा शोभना ने जेमिमा रॉड्रिग्स को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। जेमिमा 28 गेंदों में तीन चौके की मदद से 32 रन बना सकीं। इसके बाद मरिजाने कैप और जेस जोनासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद पर 43 रन जोड़े और दिल्ली को जीत दिलाई। कैप ने 32 गेंद पर 32 रन बनाए। वहीं जोनासेन ने 15 गेंद पर एक सिक्स और चार चौकों की मदद से 29 रन बनाए।
Updated on:
14 Mar 2023 07:29 am
Published on:
13 Mar 2023 10:50 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
