3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2018 : विराट कोहली की ‘चीटिंग’ ने RCB को जिताया मैच, सोशल मीडिया फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान एक गेंद कोहली के बल्ले से लगी थी, लेकिन इसके बाद भी वो क्रीज पर ही खड़े रहे। कोहली की इस खेल भावना से फैंस नाराज हैं।

2 min read
Google source verification
RCB vs Mumbai Indians

RCB vs Mumbai Indians

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 11 के 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच जबर्दस्त मैच देखने को मिला। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति से कम नहीं था, क्योंकि ये मुकाबला नंबर 7 और नंबर की टीम की बीच था। दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी थी। आखिर विराट कोहली की आरसीबी ने बाजी मारी और मुंबई इंडियंस को 14 रन से मात दे दी। इसी के साथ आरसीबी के लिए अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बाकी है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की दौड़ काफी मुश्किल हो गई है।

विराट की 'चीटिंग' आई फैंस के सामने
इस बीच आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने भले ही मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज कर दी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर विराट कोहली की खूब फजीहत हो रही है। दरअसल, मुंबई के खिलाफ मैच में विराट कोहली की एक 'चीटिंग' फैंस के सामने आ गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस विराट कोहली को खूब गालियां दे रहे हैं।

मैदान पर 'चीटर' विराट कोहली की चीटिंग
दरअसल, हुआ यूं कि जब विराट 24 के निजी स्कोर पर थे तो 14वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की एक गेंद पर वो बीट हुए। ये गेंद विराट कोहली के बल्ले से लगकर विकेटकीपर के पास गई थी, लेकिन मैदान पर किसी को इस बारे में पता नहीं चला। ना गेंदबाज को बॉल लगने की आवाज आई और ना ही कीपर को और तो और अंपायर ने भी विराट को आउट नहीं दिया। इस बात का पता तब चला, जब अगली गेंद पर रीप्ल देखा गया तो दिखा विराट कोहली इससे पहली वाली गेंद पर आउट थे। रिप्ले में साफ दिखा कि स्निको मीटर में गेंद ने विराट के बल्ले का किनारा लिया था।

सोशल मीडिया पर फैंस ने विराट को सुनाई खरी-खोटी
ऐसे में विराट कोहली की 'चीटिंग' इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि बल्लेबाज को जरूर पता रहता है कि वो आउट है या नहीं। विराट कोहली की इस खेल भावना से फैंस बेहद नाराज हैं और सोशल मीडिया पर विराट को भला-बुरा कह रहे हैं। गेंद बल्ले से लगने के बाद भी विराट क्रीज पर ही खड़े रहे। ऐसे में फैंस विराट को चीटर कह रहे हैं।

हालांकि विराट कोहली इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 8 रन और बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली को 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने आउट किया।

सचिन से विराट की तुलना पर भड़के रहे हैं फैंस
सोशल मीडिया पर कई विराट की छवि पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि ऐसे में सचिन और विराट की तुलना करना गलत होगा, क्योंकि विराट कभी सचिन की तरह नहीं बन सकते। क्योंकि सचिन ने कभी अंपायर के फैसले का इंतजार नहीं करते थे। अगर वो आउट होते थे तो खुद ही पवेलियन की तरफ चल दिया करते थे।

Story Loader