नई दिल्ली । क्रिकेट में रिकार्ड्स बनते ही हैं टूटने के लिए। शायद इसलिए क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इसमें कोई बल्लेबाज कभी शून्य पर आउट हो जाता है। तो कभी वही बल्लेबाज दोहरा शतक ठोक देता है। क्रिकेट इतिहास में तमाम ऐसे उदाहरण भरे पड़े हैं जब किसी क्रिकेटर ने बल्ले और गेंद से ऐसे रिकार्ड्स बनाएं हैं । आपको बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट में आज तक कोई बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी नहीं ठोक सका है। सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था उन्होंने 66 गेंदों में 175 रन बनाये थे । लेकिन जैसा होता आया है रिकार्ड्स बनते ही हैं टूटने के लिए तो क्रिस गेल का भी यह रिकॉर्ड आखिरकार टूट ही गया ।