नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर पिछले लंबे समय से टीम से बाहर है। क्रिकेट से दूर गौतम इन दिनों अपने गंभीर बयान और अपने कामों की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में रहते है। आज गौतम गंभीर एक बार फिर खबरों में बने हुए है। दरअसल गौतम गंभीर ने एक ट्वीट करते हुए बीकानेर सहित पूरे राजस्थान से माफी मांगी है। अपने आधिराकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखते हुए गंभीर ने माफी मांगी है। इस ट्वीट में गंभीर ने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्वीटर अकाउंट को भी टैग किया।