सुनील गावस्कर ने कहा कि चयन समिति में बैठे लोग कठपुतली हैं। विराट कोहली को दोबारा कप्तान बनाने के बाद टीम पर सुझाव देने के लिए विराट कोहली को मीटिंग में बुलाया। इससे संदेश यह गया कि केदार जाधव, दिनेश कार्तिक को विश्व कप में उनके खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर किया गया, जबकि विश्व कप के दौरान और उससे पहले कप्तान ने इन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया था और नतीजा यह हुआ था कि टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी।