scriptआर्मी की ट्रेनिंग पर जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए महेंद्र सिंह धोनी | Mahendra Singh Dhoni looks at Mumbai airport before Army training | Patrika News
क्रिकेट

आर्मी की ट्रेनिंग पर जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया ( Team India ) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) 31 जुलाई से 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे।
 

Jul 28, 2019 / 02:47 pm

Mazkoor

Mahendra Singh Dhoni
नई दिल्ली। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( Cricket World Cup 2019 ) के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ( Team India ) की हार के लिए क्रिकेट समर्थकों ने पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) को जिम्मेदार ठहराया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई धोनी के संन्यास के बारे में बात रहा था। फिर खबर आई कि धोनी वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं जाएंगे। उन्होंने खत लिखकर बीसीसीआई से कहा कि मैं दो महीने के लिए टीम इंडिया से अवकाश ले रहा हूं। इस दौरान मैं आर्मी की पैराशूट रेजीमेंट में ट्रेनिंग करूंगा।
टीम इंडिया के कोच की रेस में जुड़ा रॉबिन सिंह का नाम, कहा- टीम के लिए बदलाव जरूरी

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए महेंद्र सिंह धोनी

आर्मी की ट्रेनिंग लेने की खबरों के मीडिया में आने के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों और थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत ने धोनी के फैसले की तारीफ की। आर्मी की ट्रेनिंग पर जाने से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। वो एक इवेंट के लिए मुंबई पहुंचे थे। टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल एम एस धोनी 31 जुलाई को अपनी बटालियन के साथ जुड़ेंगे। वो 15 अगस्त 2019 तक अपनी बटालियन में रहकर ट्रेनिंग करेंगे।
पाकिस्तानी गेंदबाज को देख बेकाबू हुए युवराज सिंह, जड़ दिए छक्के पर छक्के

Mahendra Singh Dhoni
24 जुलाई से ट्रेनिंग शुरू होने की अफवाह पर सेना ने दी थी सफाई

इससे पहले 24 जुलाई को मीडिया में खबर आई कि धोनी ने आर्मी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। 25 जुलाई को सेना की तरफ से आए बयान में कहा गया कि लेफ्टिनेंट कर्नल एम एस धोनी 106 टीए बटालियन के साथ 31 जुलाई से लेकर 15 अगस्त 2019 तक रहेंगे।
आर्मी की विक्टर फोर्स में होगी धोनी की तैनाती

भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा कि महेंद्र धोनी की पोस्टिंग विक्टर फोर्स में होगी। बाकी जवानों की तरह ही धोनी पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी करेंगे। अपनी इस पोस्टिंग के दौरान धोनी अपनी बटालियन के जवानों के साथ रहेंगे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने विक्टर फोर्स में पोस्टिंग की मांग की थी, जिसे आर्मी मुख्यालय ने मंजूर कर लिया।

Home / Sports / Cricket News / आर्मी की ट्रेनिंग पर जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए महेंद्र सिंह धोनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो