हनुमा विहारी के मुताबिक, भारतीय टीम अपनी बल्लेबाजी में बदलाव नहीं करना चाहेगी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन बल्लेबाजी क्रम के साथ छेड़छाड़ करने से बच सकता है। हालांकि, गेंदबाजी में बदलाव की संभावना है। विहारी का मानना है कि होलकर स्टेडियम की पिच पर अतिरिक्त तेज गेंदबाज भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। टीम में नमन धीर के रूप में स्पिन गेंदबाजी करने वाला ऑलराउंडर भी मौजूद है। इसलिए कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव को शामिल किया जा सकता है।