25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL Auction 2027: सबसे अनोखा होगा इस बार का आईपीएल ऑक्शन, पिता के साथ बेटे के नाम पर भी लगेगी बोली!

IPL Auction 2027: सबसे अनोखा होगा इस बार का आईपीएल ऑक्शन, पिता के साथ बेटे के नाम पर भी लगेगी बोली!

IPL 2027 Auction में पहली बार पिता और बेटे की जोड़ी एक साथ नीलामी का हिस्सा बनेगी। अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। दोनों ने अपना बेस प्राइज भी तय कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 25 Nov 2026, 10:50 AM IST

IPL 2027

IPL 2027 Mini Auction: AI Creative

Indian Premier League 2027 Auction: 16 दिसंबर को जब आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजी ऑक्शन टेबल पर बैठेंगी, तब एक नई कहानी लिखी जाएगी। इतिहास में पहली बार एक साथ पिता और बेटे का नाम ऑक्शन में लिया जाएगा। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल ने एक साथ आईपीएल ऑक्शन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। नबी ने अपना बेस प्राइज 1 करोड़ रखा है, तो बेटे ईसाखिल का बेस प्राइज 75 लाख रुपये है।

BPL में साथ खेल चुकी है पिता-पुत्र की जोड़ी

आईपीएल से पहले पिता-पुत्र की यह जोड़ी बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल चुकी है और खास बात यह है कि दोनों एक ही टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आए थे। ईसाखिल को डेब्यू मैच से पहले पिता नबी ने ही कैप दिया। डेब्यू मैच में ईसाखिल ने निराश नहीं किया और शानदार 92 रन की पारी खेली। वह अब तक अफगानिस्तान के लिए दो ही मैच खेल पाए हैं, जब एशियन गेम्स 2026 के लिए उन्हें नेशनल टीम में जगह दी गई थी। हालांकि, इंटरनेशनल पिच पर वह दोनों मैचों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए, लेकिन लीग मैचों में अपना लोहा मनवा चुके हैं। वह अब तक 43 मैचों में 1 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 3 मैचों में उन्होंने 112 की औसत से 224 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147 का रहा। हालांकि, दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार एशिया कप के 3 मुकाबलों में भी वह अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए।

दूसरी ओर मोहम्मद नबी अपने अनुभव के दम पर एक बार फिर फ्रेंचाइजी मालिकों का ध्यान खींचना चाहेंगे। उन्होंने आखिरी बार 2024 में आईपीएल खेला था, जहां मुंबई इंडियंस के लिए वह 5 मैचों में सिर्फ 35 रन बना पाए, जिसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। 2017 से 2021 तक उन्होंने SRH का प्रतिनिधित्व किया, जहां वह न बल्लेबाजी में कुछ खास कर पाए और न गेंदबाजी में। हालांकि, टी20 इंटरनेशनल में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 155 मैचों में 111 विकेट हासिल किए हैं और 2500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस पिता-पुत्र की जोड़ी को शायद ही कोई खरीदे, लेकिन ऑक्शन में नाम शामिल होते ही यह अपने आप में अनोखा होगा।