10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA vs AUS 1st Test: मैट रेनशॉ और नाथन ल्योन की जोड़ी ने किया कमाल, 9वें विकेट के लिए की रिकॉर्ड साझेदारी

Matt Renshaw and Nathan Lyon 9th Wicket Partnership: मैट रेनशॉ के 190 रनों और नाथन ल्योन के साथ नौवें विकेट के लिए 134 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 390 रन बनाए।
2 min read
Google source verification
Matt Renshaw and Nathan Lyon

मैट रेनशॉ डबल सेंचुरी से चूके। (Photo- x/@FoxCricket)

South Africa vs Australia: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच डरबन में खेला जा रहा है। मैट रेनशॉ के शानदार 190 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए। रेनशॉ ने इस शानदार पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इनमें नाथन ल्योन के साथ नौवें विकेट के लिए की गई रिकॉर्ड साझेदारी भी शामिल है।

दरअसल, मैट रेनशॉ और नाथन ल्योन ने नौवें विकेट के लिए 134 रन जोड़े। यह ऑस्ट्रेलिया की ओर से नौवें विकेट के लिए की गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस सूची में शीर्ष स्थान पर एश्टन एगर और फिल ह्यूज की जोड़ी है, जिसने 2013 में नॉटिंघम में 163 रन की साझेदारी की थी। वहीं, दूसरे स्थान पर जे. ब्लैकहम और सिड ग्रेगरी की जोड़ी है, जिसने 1894 में सिडनी में 154 रन जोड़े थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 9वें विकेट की सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारियां

रनखिलाड़ीविपक्षी टीममैदानवर्ष
163एश्टन एगर, फिल ह्यूजइंग्लैंडनॉटिंघम2013
154जे. ब्लैकहम, एस. ग्रेगरीइंग्लैंडसिडनी1894
134नाथन ल्योन, मैट रेनशॉदक्षिण अफ्रीकाडरबन2026

दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई

दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की सबसे बड़ी पारियों की सूची में मैट रेनशॉ का नाम भी शामिल हो गया है। रेनशॉ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी डरबन टेस्ट में 190 रन की शानदार पारी खेली। इस तरह वह दक्षिण अफ्रीका में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की सूची में ग्रेग ब्लेवेट का नाम शीर्ष पर है, जिन्होंने 214 रन बनाए हैं। ग्रेग ब्लेवेट ने 1997 में जोहान्सबर्ग में यह उपलब्धि हासिल की थी। एडम गिलक्रिस्ट 2002 में जोहान्सबर्ग में नाबाद 204 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, हर्बी कॉलिंस ने 1921 में जोहान्सबर्ग में 203 रन बनाए थे। इसके बाद मैट रेनशॉ का नाम दर्ज हो गया है।

मैट रेनशॉ ने लंबे समय बाद लगाया टेस्ट शतक

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर मैट रेनशॉ ने टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय बाद शतक लगाया है। उन्हें इस टेस्ट शतक के लिए 9 साल और 6 महीने का इंतजार करना पड़ा। मैट रेनशॉ ने जनवरी 2017 में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था।