भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रेवस्पोर्ट्ज़ से बातचीत में कहा, 'भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला है और यह उनके लिए अच्छी बात है। लेकिन उनके चयन से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान इस रणजी मैच पर है। अगर मुझे दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है, तो यह मेरा नुकसान नहीं है।'