9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ishan Kishan का बल्ले से कमाल, 2026 में 50 छक्के लगाने वाले बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

Ishan Kishan in IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ईशान किशन ने एक छक्का लगाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Ishan KIshan

ईशान किशन (फोटो- BCCI X)

Ishan Kishan Most Sixes: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच रांची में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। दरअसल, ईशान किशन को साल 2026 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने के लिए एक सिक्स की जरूरत थी। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी मुकाबले में 6.5 ओवर में गुडाकेश मोती की गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल कर ली। इसके साथ ही वह साल 2026 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

साल 2026 में T20I में सर्वाधिक छक्के किसके नाम हैं?

साल 2026 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह के नाम है। उन्होंने 24 मैचों में कुल 78 छक्के लगाए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने इस साल 31 मैचों में अब तक 63 छक्के लगाए हैं। वहीं, ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में छक्का लगाकर इस साल टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है।

2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाममैचरनशतकछक्के
करनबीर सिंह (ऑस्ट्रिया)24895278
अभिषेक शर्मा (भारत)31*852163
ईशान किशन (भारत)311,067151
शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज)18*571044
डीएम गोंडारिया (केन्या)15603043
हमजा खान (रवांडा)21682141
संजू सैमसन (भारत)22*618040
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)19690238
शिवम दुबे (भारत)31*532037
कुशल भुर्तेल (नेपाल)12522236

अर्धशतक से चूके ईशान किशन

वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले जा रहे पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपना 14वां अर्धशतक लगाने से चूक गए। 28 वर्षीय ईशान किशन 22 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और 2 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195.45 रहा।