23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / SA vs BAN 2nd Test: सेंचुरियन में साउथ अफ्रीकी पेसर्स के आगे बेबस दिखे बांग्लादेशी बल्लेबाज, नाम हुए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड

SA vs BAN 2nd Test: सेंचुरियन में साउथ अफ्रीकी पेसर्स के आगे बेबस दिखे बांग्लादेशी बल्लेबाज, नाम हुए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड

South Africa vs Bangladesh 2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में महज 91 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान टीम के नाम 5 शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए। जानिए इन अनचाहे रिकॉर्ड्स के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 23 Nov 2026, 9:51 PM IST

South Africa vs Bangladesh 2nd Test

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा। (File Photo- ANI)

South Africa vs Bangladesh, 2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वांडरर्स के मैदान पर 400 रन बनाकर इतिहास रचने के महज एक सप्ताह बाद बांग्लादेश ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सोमवार को सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम महज 91 रन पर ऑलआउट हो गई।

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों की अतिरिक्त उछाल और रफ्तार के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। टीम की ओर से केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। महफिजुल इस्लाम ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। वहीं, तौहीद हृदोय ने 19 और मोमिनुल हक ने 18 रन का योगदान दिया।

साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने तीन-तीन विकेट झटके। वापसी कर रहे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे को दो विकेट मिले। वहीं, वियान मुल्डर और ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस खराब प्रदर्शन के साथ बांग्लादेश ने कई अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

बांग्लादेश के नाम दर्ज हुए पांच शर्मनाक रिकॉर्ड

  • सेंचुरियन में सबसे कम टेस्ट स्कोर: बांग्लादेश के 91 रन अब सेंचुरियन के मैदान पर किसी भी टीम का सबसे कम टेस्ट स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। इंग्लैंड ने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रन बनाए थे।
  • टेस्ट में 16वीं बार 100 से कम पर ऑलआउट: बांग्लादेश की टीम टेस्ट क्रिकेट में 16वीं बार किसी पारी में 100 रन का आंकड़ा छूने से पहले ही ऑलआउट हो गई।
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड: साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह चौथा मौका है, जब बांग्लादेश की टीम टेस्ट पारी में 100 रन भी नहीं बना सकी। इस मामले में उसने श्रीलंका की बराबरी कर ली है। दोनों टीमें संयुक्त रूप से इस सूची में शीर्ष पर हैं।
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड बरकरार: हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश का सबसे कम टेस्ट स्कोर अब भी 53 रन है। टीम ने यह स्कोर 2022 में डरबन में बनाया था।
  • एक साल में तीन बार 100 से कम पर ऑलआउट: बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब टीम एक ही कैलेंडर वर्ष में तीन बार 100 रन से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है। सोमवार के खराब प्रदर्शन से पहले टीम मैके में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 64 और 95 रन पर सिमट गई थी। इससे पहले बांग्लादेश एक साल में दो बार 100 से कम के स्कोर पर 2003, 2007 और 2022 में ऑलआउट हुई थी।