24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / 28 छक्के, दोहरा शतका और महारिकॉर्ड! वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट में कर दिया अनोखा कारनामा

28 छक्के, दोहरा शतका और महारिकॉर्ड! वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट में कर दिया अनोखा कारनामा

वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन ठोके। 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर लिस्ट-ए क्रिकेट में इतिहास रच दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 24 Nov 2026, 5:34 PM IST

Vaibhav Suryavanshi two hundred run

वैभव सूर्यवंशी ने 52 बॉल में ठोका दोहरा शतक(फोटो-X/@Tejashyyyyyy)

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने लिस्ट-ए क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में नया अध्याय जोड़ दिया। इंडिया-ए की ओर से UAE के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने महज 53 गेंदों में 204 रन बना दिए। उनकी पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। उन्होंने सबसे तेज लिस्ट-ए दोहरे शतक और एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

52 गेंदों में दोहरा शतक, 28 छक्कों से मचाई तबाही


दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 16 गेंदों में 50 रन पूरे किए और इसके बाद महज 28 गेंदों में शतक जड़ दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 14 छक्के और 4 चौके निकले।

वैभव ने 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कुल 53 गेंदों पर 204 रन बनाए। UAE के बासिल हमीद ने उनका विकेट लिया।

वैभव ने तोड़ा जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड


वैभव ने 28 गेंदों में शतक पूरा करके ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फ्रेजर-मैकगर्क ने 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक लगाया था। इस सूची में एबी डिविलियर्स 31 गेंदों में शतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक

गेंदेंबल्लेबाजटीम/मुकाबला
28वैभव सूर्यवंशीइंडिया-ए बनाम UAE, 2026
29जेक फ्रेजर-मैकगर्कसाउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया, 2023
31एबी डिविलियर्ससाउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015
32साकिबुल गनीबिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2025
33ईशान किशनझारखंड बनाम कर्नाटक, 2025

16 गेंदों में जड़ा अर्धशतक


वैभव ने पारी के पहले ओवर में जाहिद अली के खिलाफ लगातार तीन छक्के लगाए। इसके बाद इबरार अहमद के ओवर में भी उन्होंने बड़े शॉट खेले। बासिल हमीद के खिलाफ छक्के लगाकर उन्होंने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 22 छक्के लगाए, जो लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में भारतीय बल्लेबाज का नया रिकॉर्ड है।

इंडिया-ए ने UAE को हराया


UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 249 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंडिया-ए ने वैभव की विस्फोटक पारी की बदौलत 14.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 254 रन बना लिए और मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। वैभव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।