इस मुकाबले में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत हासिल करना बेहद जरूरी था। अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने तीसरी गेंद से ही हल्ला बोलना शुरू कर दिया और सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जिसमें आठ छक्के शामिल थे। इसके बाद भी सूर्यवंशी का बल्ला नहीं रुका और सिर्फ 28 गेंदों में उन्होंने शतक पूरा कर लिया।