24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / IND A vs UAE: खौफ में पाकिस्तान! वैभव सूर्यवंशी की विध्वंसक पारी की बदौलत सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

IND A vs UAE: खौफ में पाकिस्तान! वैभव सूर्यवंशी की विध्वंसक पारी की बदौलत सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

India A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 28 छक्के लगाए और सबसे तेज लिस्ट-ए शतक और दोहरे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 24 Nov 2026, 5:45 PM IST

Vaibhav Suryavanshi Double Century

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा दोहरा शतक (फोटो- IANS)

India A vs UAE, Rising Stars Asia Cup 2026:राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के 11वें मुकाबले में भारतीय टीम ने UAE को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना श्रीलंका या बांग्लादेश की ए टीम से होगा। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE की टीम 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 249 रन बना सकी। जवाब में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार दोहरे शतक की पारी की बदौलत भारत ने 15 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

सूर्यवंशी ने उड़ाए 28 छक्के

सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में 28 छक्कों की मदद से 204 रन की पारी खेली। उन्होंने लिस्ट-ए करियर का सबसे तेज शतक और सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था, लेकिन 28 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने वनडे क्रिकेट का इतिहास बदल दिया। इसके बाद सिर्फ 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। यह लिस्ट-ए वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक था। इस दौरान सूर्यवंशी ने 28 छक्के मारे, जो किसी भी प्रोफेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के हैं।

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ए से हार गया था भारत ए

ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ए के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन UAE के खिलाफ सूर्यवंशी की इस पारी ने न सिर्फ पाकिस्तान, बल्कि बांग्लादेश और श्रीलंका की भी चिंताएं बढ़ा दी होंगी। जिस तरह UAE के खिलाफ सूर्यवंशी का बल्ला गरजा है, उसे देखकर हर गेंदबाज परेशान होगा। अगर भारत-पाकिस्तान की टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत लेती हैं, तो दोनों टीमें फाइनल में एक बार फिर भिड़ सकती हैं। ऐसे में पाकिस्तान के गेंदबाजों की टेंशन सूर्यवंशी की इस पारी को देखकर जरूर बढ़ गई होगी।

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर को और दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर को होगा। हालांकि, टीम इंडिया कौन-सा सेमीफाइनल खेलेगी, यह अब तक कन्फर्म नहीं हो पाया है। नेपाल और पाकिस्तान के बीच जारी मुकाबले के बाद यह तय हो जाएगा कि भारतीय टीम श्रीलंका से भिड़ेगी या बांग्लादेश की टीम से। खिताबी मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा। इन मुकाबलों को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और सोनी लिव ऐप पर लाइव देख सकते हैं।