AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 में आज 2 बड़े बदलाव तय, कुछ ऐसी होंगी दोनों टीमें
नई दिल्लीPublished: Oct 12, 2023 11:33:16 am
वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज 12 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। स्पिन की मददगार इकाना की पिच को देखते हुए दोनों ही टीमों में दो बड़े बदलाव होने तय माने जा रहे हैं।


ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 में आज 2 बड़े बदलाव तय, कुछ ऐसी होंगी दोनों टीमें।
वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज 12 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम के जहां पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 102 रन से जीतकर हौसले बुलंद हैं। वहीं, भारत के हाथों पहला मैच 6 विकेट से गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपनी पहली जीत का इंतजार है। ऐसे में दोनों ही टीम आज का मुकाबला जीतने के लिए अपनी मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगी। इस मैच से पहले जानते हैं दोनों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है?