scripticc cricket world cup 2023 aus vs sa match pitch report lucknow weather updates | AUS vs SA: लखनऊ की मिस्ट्री पिच पर आज भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका, जानें मौसम का हाल | Patrika News

AUS vs SA: लखनऊ की मिस्ट्री पिच पर आज भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका, जानें मौसम का हाल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 12, 2023 10:27:52 am

Submitted by:

lokesh verma

वर्ल्ड कप 2023 के तहत 10वां मुकाबला आज 12 अक्‍टूबर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दोपहर 2 बजे से इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इकाना की पिच पिछले दिनों काफी विवादों में रही है। इसलिए इसे नए सिरे से तैयार किया गया है। इस मैच से पहले जानते हैं लखनऊ पिच और मौसम का हाल।

aus-vs-sa.jpg
लखनऊ की मिस्ट्री पिच पर आज भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका, जानें मौसम का हाल।
वर्ल्ड कप 2023 के तहत 10वां मुकाबला आज 12 अक्‍टूबर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दोपहर 2 बजे से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 का यह पहला मुकाबला है, जो लखनऊ में खेला जाना है। इसी साल यहां जनवरी में भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया था, जिसके बाद खराब पिच को लेकर हुए विवाद के बाद क्‍यूरेटर की छुट्टी कर दी गई थी। इतना ही नहीं आईपीएल में भी यहां कि पिच को लेकर काफी विवाद हुआ था। ऑस्‍ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच से पहले जानते हैं लखनऊ पिच और मौसम का हाल।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.