22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026 में फेवरेट क्यों है डिफेंडिंग चैंपियन मेंस टीम इंडिया? जानें असली ताकत

Asian Games 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर को क्‍वार्टर फाइनल मैच से करेगी। इस इवेंट में भारत को फेवरेट माना जा रहा है और उसके पीछे की वजह अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे पांच खिलाड़ी हैं। आइये इनके बारे में आपको बताते हैं।
3 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 22, 2026

Asian Games 2026, team india strength,

भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Team India in Asian Games 2026:एशियन गेम्‍स के विमेंस क्रिकेट इवेंट में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय महिला टीम अपना खिताब बचाने में कामयाब रही है। अब सबकी नजर इस मेगा इवेंट के मेंस क्रिकेट इवेंट पर होंगी, जहां डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष टीम पर अपने खिताब को बचाने का दबाव होगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर को दूसरे क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले से करेगी। भारत को इस इवेंट का यूं ही सबसे बड़ा दावेदार नहीं माना जा रहा है। उसके पास अभिषेक शर्मा जैसा धाकड़ बल्‍लेबाज है, तो गेंदबाजी में भारत के लिए सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह भी हैं। आइये इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले उन पांच 5 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिनसे सबसे ज्यादा उम्मीद होगी।

निशिन में बड़े स्‍कोर बना सकती है भारतीय पुरुष टीम

भारत ने एशियन गेम्‍स से पहले जापान को एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दो रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज की है। यह लो स्‍कोरिंग मैच मंगलवार को कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। अब भारतीय टीम यहां से निशिन का रुख करेगी, जहां कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में मेंस क्रिकेट इवेट के सभी मुकाबले खेले जाने हैं। निशिन में भारतीय टीम ने फाइनल में 200+ स्‍कोर खड़ा करके गोल्‍ड मेडल जीता है। उम्‍मीद है कि भारतीय पुरुष टीम भी यहां बड़े स्‍कोर बनाकर दर्शकों को रोमांचित करेगी।

अभिषेक शर्मा

26 वर्षीय भारतीय स्‍टार ओपनर अभिषेक शर्मा जबरदस्‍त फॉर्म में चल रहे हैं। अफगानिस्‍तान के खिलाफ सीरीज में वह सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज रहे। ऐसे में एशियन गेम्‍स में भी उनसे बड़ी उम्‍मीदें होंगी। जुलाई 2024 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले अभिषेक अब तक 60 टी20 की 59 पारियों में 32.60 के औसत और 194.36 के जबरदस्‍त स्‍ट्राइक रेट से 1858 रन बना चुके हैं। एशियन गेम्‍स में उनके पास अपने 2000 टी20 इंटरनेशन रन पूरे करने का मौका होगा।

संजू सैमसन

अब बात करते हैं भारत को टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जिताने वाले विकेटकीपर बल्‍लेबाज संजू सैमसन की। संजू का अनुभव एशियन गेम्‍स में भारत के बहुत काम आ सकता है। जुलाई 2015 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले संजू भले ही अब तक 70 टी20 मैच खेल पाए हैं। लेकिन, उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह इस फॉर्मेट में 27.33 के औसत और 157.38 के स्‍ट्राइक रेट से 1558 रन बना चुके है, जिसमें उनके तीन शतक भी शामिल हैं।

ईशान किशन

ईशान किशन भी इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अफगानिस्‍तान के खिलाफ सीरीज में भी उन्‍होंने अच्‍छे स्‍कोर किए हैं। एशियन गेम्‍स में इस लेफ्टी से भी भारतीय फैंस को बड़ी उम्‍मीद होगी। मार्च 2021 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले ईशान अब तक 59 मैचों की 59 पारियों में 29.84 के औसत और 145.51 के स्‍ट्राइक रेट से 1701 रन बना चुके हैं।

अक्षर पटेल

अब बात करते हैं भारत के अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल की। अक्षर की वजह से ही भारत जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बड़ा उलटफेर का शिकार होने से बच सका है। जापान की नमी वाली पिचों पर वह गेंद से कमाल कर सकते हैं, तो बल्‍ले से भी रन बनाने की क्षमता रखते हैं। जुलाई 2015 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले अक्षर भारत के लिए अब तक 105 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इनमें बल्‍ले से उन्‍होंने 65 पारियों में 16.78 के औसत और 130.40 के स्‍ट्राइक रेट से 755 रन बनाए हैं। वहीं, गेंद से उन्‍होंने 98 पारियों में 22.53 के औसत से 105 विकेट चटकाए हैं।

अर्शदीप सिंह

भारत के लिए सबसे ज्‍यादा टी20 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस फॉर्मेट में अपना डेब्‍यू जुलाई 2022 में किया था। वह 94 मैचों की 91 पारियों में 19.78 के शानदार औसत से 140 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्‍होंने दो बार चार विकेट हॉल और एक बार पांच विकेट हॉल भी किया है। एशियन गेम्‍स में अर्शदीप से भारतीय फैंस को बड़ी उम्‍मीदें होंगी।