
IND vs AUS 1st Test Updates: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज की शुरुआत टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं रही, जब पता चला कि शुभमन गिल अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण पर्थ में खेले जाने वाले पहले मैच से बाहर रहेंगे। इसके बाद मंगलवार को पता चला कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर नहीं है और वह दूसरे टेस्ट में खेलेंगे। इसी बीच अब पता चला है कि गिल 22 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में खेल सकते हैं। इसका अपडेट खुद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया है।
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि शुभमन गिल के लिए चीजें पहले से बेहतर हुई हैं और वह पहले टेस्ट में खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि गिल दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रहे हैं। हम उनके पर्थ में खेलने पर फैसला टेस्ट वाले दिन की सुबह लेंगे। उन्होंने कहा कि गिल ने मैच सिमुलेशन में अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए उम्मीद है कि वह खेलेंगे।
बता दें कि गिल पूरे दौरे पर टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित होंगे, क्योंकि उन्हें 2020-21 की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है, जिसे भारत ने 2-1 से जीता था। वास्तव में पिछली बार उन्होंने वहां खेले गए तीन टेस्ट मैचों में 51 की औसत से रन बनाए थे और दो अर्धशतकों सहित 259 रन बनाए थे।
हालांकि भारतीय टीम के लिए यही एकमात्र चिंता नहीं है। रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी पहले टेस्ट के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे, जिससे टीम की संभावनाओं पर काफी असर पड़ेगा। संभावना है कि केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत कर करेंगे। अगर शुभमन अनफिट होते हैं, तो देवदत्त पडिक्कल नंबर 3 पर आएंगे, जबकि विराट कोहली नंबर 4 बल्लेबाज के रूप में उतरेंगे।
Updated on:
20 Nov 2024, 1:07 PM IST
Published on:
20 Nov 2024, 1:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.