3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित ने पुजारा को थमाई गेंद तो अश्विन बोले ‘मैं जॉब छोड़ दूं?’, फिर बल्लेबाज ने दिलाई नागपुर टेस्ट की याद

पुजारा की तस्वीर शेयर कर उनकी गेंदबाज़ी पर रिएक्शन देते हुए भारतीय स्पिनर अश्विन ने मज़ाकिया अंदाज़ में ट्वीट कर लिखा था, “मैं क्या करूं? जॉब छोड़ दूं?” जवाब में पुजारा ने उन्हें इसका बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
pujara_ashwin.png

Cheteshwar Pujara Replied To Ravinchadra Ashwin tweet: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुक़ाबला अहमदाबाद में खेला गया। इस मुक़ाबले में दोनों टीमों ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जिसके चलते अंत तक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला और मैच ड्रॉ हो गया। इसी के साथ भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। लेकिन मैच के अंतिम दिन कुछ ऐसा देखने को मिला जो भारतीय फैंस ने इससे पहले कभी नहीं देखा।

जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आउट नहीं हो रहे थे तब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने गेंदबाजों को आराम देने का फैसला किया और गेंदबाजी की ज़िम्मेदारी टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और दिग्गज क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को दी। पुजारा ने एक ओवर फेंका और मात्र एक रन दिया। ऐसे में मैच के बाद फिरकी गेंदबाज रविचन्द्र अश्विन ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए एक फनी कैप्शन लिखा।

अश्विन ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं क्या करूं? जॉब छोड़ दूं?' और हंसने वाला एमोजी लगाया। इसपर चेतेश्वर पुजारा ने अश्विन को जबरदस्त जवाब दिया है। पुजारा ने रीट्वीट करते हुए लिखा, “नहीं। आपको नागपुर में वन डाउन उतरने के लिए शुक्रिया कहा रहा हूं।' पुजारा ने भी इसके आगे हंसने वाली इमोजी जोड़ी।

नागपुर टेस्ट में भारत की पहली पारी में अश्विन वन डाउन पर बैटिंग के लिए गए थे, जबकि उस नंबर पर अक्सर पुजारा बल्लेबाजी करते हैं। अश्विन ने उस मैच में वन डाउन पर बल्लेबाज़ी करते हुए 2 चौके और 1 सिक्स की मदद से 23 रनों की पारी खेली थी।