1996-97 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का नाम दिया गया था। तब से अब तक खेली गईं 15 सीरीज में से भारत ने 9 में जीत दर्ज की है। जबकि पांच बार ऑस्ट्रेलियाई टीम विजयी रही है और एक सीरीज ड्रॉ रही है। पिछली तीन सीरीज भारतीय टीम के नाम रही हैं, जिसमें से आखिरी दो सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थीं।
आठ साल से भारत अजेय
भारतीय टीम आठ साल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अजेय है। टीम इंडिया जब 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया गई थी, तब उसे चार मैचों की सीरीज में 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी। उसके बाद से टीम इंडिया कंगारूओं से कोई सीरीज नहीं हारी है।
नेट्स पर करा रहे स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास
नागपुर टेस्ट से पहले बीसीसीआइ ने वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को नेट्स पर बुलाया है, राहुल चाहर व आर साई किशोर पहले ही टीम के साथ हैं। ये चारों स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों को नेट्स पर जमकर अभ्यास करा रहे हैं। स्पिनर रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के सदस्य हैं। सिराज, शमी, उमेश व उनादकट तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।
यह भी पढ़े -शिखर धवन की पत्नी को कोर्ट ने फटकारा, अपमानजनक पोस्ट नहीं करने के आदेश
धोनी हैं सफल कप्तान
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास पर नजर डालें तो महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने इस ट्रॉफी के कुल 13 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिसमें से उन्हें आठ में जीत मिली है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सबसे सफल कप्तानों पर एक नजर।