Shikhar Dhawan Wife Ayesha Mukherjee : भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के खिलाफ पत्नी आयशा मुखर्जी की ओर से अपमानजनक आरोप लगाए जाने पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने शिखर धवन से अलग रह रही पत्नी ऑस्ट्रेलियन नागरिक आयशा मुखर्जी को प्रेस या सोशल मीडिया पर क्रिकेटर पति के खिलाफ किसी भी प्रकार की अपमानजनक पोस्ट नहीं करने के साथ ऐसा कुछ नहीं बोलने के आदेश दिए हैं, जिससे क्रिकेटर की छवि खराब हो। बता दें कि खुद शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी के खिलाफ कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए पत्नी पर अपना क्रिकेट करियर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगया है।