
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहली पारी में 78 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 423 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की और क्रैग ओवरटन 31 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं तो ओली रॉबिन्सन 6 गेंद खेलकर 0 रन पर क्रीज पर हैं।
शुुरुआती घंटों में छाए रहेंगे हल्के बादल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन लीड्स का मौसम कुल मिलाकर साफ रहने वाला है। हालांकि, शुरुआती घंटों में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आसमान साफ होने की संभावना है और तेज धूप रहने का अनुमान है। पहले घंटे को छोड़कर पूरे दिन बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलेगा।
पिच रिपोर्ट
लीड्स के क्रिकेट ग्राउंड की पिच की स्थिति बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आ रही है। अभी पिच पर ज्यादा दर्दार भी नजर नहीं आ रही हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दूसरे दिन खूब रन बटोरे हैं। ऐसे में तीसरे दिन भी पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करेगी। मौसम भी बल्लेबाजी के अनुकूल रहेगा। इस मैच को बचाने के लिए भारत को दूसरी पारी में कम से दो दिन तक बल्लेबाजी करनी होगी।
पहले दो दिन के मौसम का हाल
यह टेस्ट मैच 25 अगस्त को शुरू हुआ था जो 29 अगस्त तक चलेगा। पहले दो दिन मौसम बिल्कुल साफ रहा है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टेस्ट मैच के पांचों दिन मौसम साफ रहेगा। इससे पहले दूसरे टेस्ट में भी मौसम साफ रहा था और मुकाबला भारत ने 151 रनों के अंतर से जीता था। पहला टेस्ट बारिश की वजह से धुल गया था और ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
Published on:
27 Aug 2021, 1:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.