31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: रेहान अहमद को वीजा दिक्कतों के चलते एयरपोर्ट पर रोका, इंग्लैंड की बाकी टीम होटल पहुंची

IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के स्‍टार स्पिनर रेहान अहमद को वीजा दिक्‍कतों के चलते राजकोट के हीरासर एयनपोर्ट पर ही रोक दिया गया है। रेहान इंग्लिश टीम के साथ दस दिन के ब्रेक के चलते अबू धाबी गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Feb 2024, 10:26 AM IST

rehan_ahamed.jpg

IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के स्‍टार स्पिनर रेहान अहमद को वीजा दिक्‍कतों के चलते राजकोट के हीरासर एयनपोर्ट पर ही रोक दिया गया है। रेहान इंग्लिश टीम के साथ दस दिन के ब्रेक के चलते अबू धाबी गए थे। जब वह टीम के साथ भारत लौटे तो उन्‍हें राजकोट एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक रेहान के पास आवश्यक दस्‍तावेज नहीं थे। स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट की मानें तो उन्‍हें एयरपोर्ट पर इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि उनके पास केवल भारत में प्रवेश करने का ही वीजा था। स्थानीय अधिकारियों ने इसका समाधान निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन वे असमर्थ रहे।


इंग्लैंड की टीम रेहान को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर राजकोट के होटल में पहुंच चुकी है। टीम मैनेजमेंट ने वीजा से संबंधी समस्‍या जल्‍द सुलझने की उम्‍मीद जताई है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी मूल के शोएब बशीर को भी वीजा संबंधी समस्या के चलते भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। इसी वजह से बशीर पहला टेस्‍ट नहीं खेल सके थे।

रेहान के पास नहीं वापसी का वीजा

दरअसल, बशीर को भारत का वीजा समय रहते नहीं मिल सका था। जिस कारण उन्‍होंने पहला टेस्ट मिस कर दिया। हालांकि दूसरे टेस्ट से पहले उन्‍हें वीजा मिल गया था। वहीं, अब रेहान के साथ समस्‍या दूसरी है। रेहान के पास भारत आने का वीजा तो है, लेकिन वापसी का वीजा नहीं है। इसी कारण उन्‍हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया है।

यह भी पढ़ें : सरफराज खान समेत दो खिलाड़ी तीसरे टेस्ट में करेंगे डेब्यू, सामने आया ये बड़ा अपडेट

दोनों टीमों ने शुरू किया अभ्‍यास

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों ही टीमें राजकोट पहुंच चुकी हैं और अभ्यास भी शुरू कर दिया है। ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहला टेस्ट मेहमान इंग्लैंड ने तो दूसरा टेस्‍ट मेजबान भारत ने जीता था।

यह भी पढ़ें : मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खिलाड़ी की मौत, देखें 10 सेकंड का खौफनाक वीडियो

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल