
इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खिलाड़ी की मौत का मामला सामने आया है। फुटबॉल के मैदान पर हुई इस आकाशीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये घटना बैंडंग के सिलवैंगी स्टेडियम में घटी है, जहां एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान एक खिलाड़ी पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और वह मैदान पर धराशाई हो गया। घटना के बाद जब उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बिजली गिरने के बाद भी चल रही थीं सांसें
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 35 वर्षीय सेपटैन रहारजा बीते शनिवार को बैंडंग के सिलवैंगी स्टेडियम में मैत्री मैच खेल रहे थे। इसी बीच उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिरी तो वह वहीं जमीं पर गिर गए। दौड़कर अन्य खिलाड़ी उनके पास पहुंचे तो पता चला कि उनकी सांस चल रही है। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर और फिर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
10 सेकंड का वीडियो वायरल
35 वर्षीय खिलाड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने का 10 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना मैच के दौरान स्थानीय समय के अनुसार शनिवार को शाम 4.20 बजे हुई। इस वीडियो के सामने आने से खेल जगत स्तब्ध है। तमाम फैंस इस घटना को लेकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।
Published on:
13 Feb 2024, 9:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.