3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैनचेस्टर सिटी के दिग्गज खिलाड़ी एडिन जेको का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

एडिन जेको ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना फुटबॉल से मिला सबसे कीमती तोहफा रहा है। 40 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपने 20 साल लंबे सफर के यादगार पलों को भी याद किया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Sep 03, 2026

football

एडिन जेको ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया (Photo/Instagram/Edin Dzeko)

बोस्निया और हर्जेगोविना के दिग्गज खिलाड़ी और मैनचेस्टर सिटी के पूर्व स्टार एडिन जेको ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। बोस्निया का यह स्टार खिलाड़ी नेशनल टीम के लिए अपना आखिरी मैच 2 अक्टूबर को खेलेगा, जब उनकी टीम नेशंस लीग में स्वीडन का सामना करेगी।

एडिन जेको ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक पोस्ट करते हुए कहा कि नेशनल टीम के लिए खेलना फुटबॉल से मिला सबसे कीमती तोहफा रहा है। 40 साल के इस खिलाड़ी ने अपने 20 साल के सफर के यादगार पलों को भी याद किया।

स्वीडन के खिलाफ आखिरी मैच खेलेंगे

जेको ने पोस्ट में लिखा, "कभी-कभी मैं सोचता था कि यह पल कब आएगा, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये शब्द लिखते समय मैं इतना भावुक हो जाऊंगा। 2 अक्टूबर को मैं स्वीडन के खिलाफ अपनी नेशनल टीम के लिए अपना अगला और आखिरी मैच खेलूंगा। मेरे करियर में किसी भी चीज की तुलना उस गर्व से नहीं की जा सकती, जो मुझे हर बार उस जर्सी को पहनकर महसूस हुआ। कुछ भी नहीं। यह मेरा बचपन का सपना था। फुटबॉल के मैदान पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान पाने वाले उन सभी 151 मैचों में मैं उस सपने को अपने साथ लेकर चला।"

जेको ने 20 साल पहले तुर्की के खिलाफ बोस्निया की जर्सी में खेले गए अपने पहले मैच को भी याद किया और कहा, "तुर्की के खिलाफ खेले गए उस मैच को लगभग 20 साल बीत चुके हैं। उस दिन के बाद से बहुत कुछ बदल गया है, और मैं भी बदल गया हूं, लेकिन इस जर्सी के लिए मेरा प्यार कभी नहीं बदला।"

151 मुकाबलों में कुल 73 गोल किए

40 साल के इस खिलाड़ी ने 151 मुकाबलों में कुल 73 गोल किए, जो बोस्निया और हर्जेगोविना के लिए रिकॉर्ड हैं। अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने टीम को दो वर्ल्ड कप तक पहुंचने में मदद की। 2014 में उन्होंने पहली बार अपने देश को वर्ल्ड कप में पहुंचाया, तो 2026 में टीम ने अंतिम 32 तक का सफर तय किया था। टीम में अनगिनत योगदान देने के बाद, जेको का मानना ​​है कि अब पीछे हटने का सही समय है।

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अब पीछे हटने का समय आ गया है। अगर मैं 40 साल की उम्र तक नेशनल टीम में बना रह सका, तो इसकी वजह यह है कि मैंने सचमुच अपना सब कुछ दिया। हर बार। अपना सब कुछ।" इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा के बावजूद, जेको बुंडेसलिगा में अपने क्लब शाल्के का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।