
दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉलर में शामिल लियोनेल मेसी (Photo Credit - IANS)
Lionel Messi retirement announcement: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अचानक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उनके नेतृत्व में अर्जेंटीना की 2022 में फुटबॉल वर्ल्ड कप विजेता बनी थी। वहीं, इस बार उनकी ही अगुवाई में टीम ने फाइनल खेला था। बता दें कि करीब तीन हफ्ते पहले उनके पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने फुटबॉल से दूरी बना ली थी। उसके बाद से उनके रिटायरमेंट के कयास लगाए जाने लगे थे। अब अंतत: 39 साल की उम्र में मेसी ने अपने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर को अलविदा कह दिया है। अपने संन्यास का ऐलान करते हुए मेसी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में लिखा कि यह एक ऐसा निर्णय है, जिसको लेकर उन्हें बहुत दुख हो रहा है।
लियोनेल मेसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पोस्ट में लिखा कि ये एक ऐसा निर्णय है, जिससे मुझे दुख हुआ और अब भी बहुत दुख होता है। लेकिन, मुझे पता है कि अब सही समय आ गया है। मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया। न सिर्फ इन कुछ सालों में, बल्कि जब हमने सब कुछ जीता उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के माध्यम से अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं।
बता दें कि मेसी की कप्तानी में ही अर्जेंटीना ने दोहा में पेनल्टी शूटआउट में फ़्रांस को फाइनल में हराकर 2022 का फीफा वर्ल्ड कप जीता था। लेकिन, बदकिस्मती से अर्जेंटीना की टीम 2026 के फाइनल में स्पेन का तोड़ नहीं ढूंढ सकी और 1-0 से हार गई। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैचों में 125 गोल किए। उन्होंने संन्यास की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि उन्हें मैदान पर फैंस से मिला सपोर्ट बेहद याद आएगा।
बता दें कि इसी महीने के दूसरे हफ्ते में मेसी के पिता जॉर्ज का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद मेसी ने कहा था कि उन्हें और ज्यादा समय तक किसी भी तरह का फुटबॉल खेलने को लेकर संदेह है। इस तरह उन्होंने पहले ही साफ रिटायरमेंट के साफ संकेत दे दिए थे।
Updated on:
31 Aug 2026 09:45 pm
Published on:
31 Aug 2026 09:27 pm
