
भारत की ओर एकमात्र गोल दागने वाले रयन विलियम्स। (फोटो सोर्स: एक्स@/IndiaSportsHub)
India vs Panama Football Match: बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और पनामा के बीच एक हाई-प्रोफाइल फुटबॉल फ्रेंडली मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने ड्रॉ के साथ इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने पनामा के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला है। भारत की ओर से एकमात्र गोल रायन विलियम्स ने 41वें मिनट में दागा। जबकि पनामा की ओर उमर वालेंसिया ने 68वें मिनट में गोल दागते हुए स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद अंत तक कोई गोल नहीं हो सका और मैच को ड्रॉ घोषित किया गया। ज्ञात हो कि ये भारतीय फुटबॉल टीम के तीन बड़े फ्रेंडली मैचों में से पहला मैच था। अब टीम इंडिया को अगले दो मैच पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील और फिर दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ खेलने होंगे। ये दोनों मुकाबले कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले जाएंगे।
भारत के लिए यह ड्रॉ मैच किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। क्योंकि भारत दुनिया में 138वें स्थान पर है और अपने इतिहास में केवल एक बार ही वह वर्ल्ड कप में खेलने के करीब पहुंच सकी है। वहीं, दूसरी ओर पनामा दुनिया में 44वें स्थान पर है। उसने 2026 फीफा वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से काफी धूम मचाई है।
मैच की शुरुआत से ही भारत और पनामा ने काफी अटैकिंग गेम खेला। रयान विलियम्स 41वें मिनट में गोल दागते हुए भारतीय फैंस के मन जीत की उम्मीद जगा दी। यह कुछ ऐसा था, जिसकी शायद ही कोई उम्मीद करे। विलियम्स को ऊपर से एक आसान बॉल दी गई। वह गोलकीपर के साथ वन ऑन वन आए और उसे छकाते हुए शॉट मारकर शानदार गोल दागा। इसके बाद पहला हाफ 1-0 से भारत के पक्ष में रहा।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अटैक जारी रखा। लेकिन 68वें मिनट मे ओमर वालेंसिया गोल दागते हुए स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। वालेंसिया ने यह गोल लगभग 30-35 यार्ड दूर मारा था। इसके बाद दोनों टीमों ने काफी प्रयास किया और एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई गोल नहीं हो सका तो मैच को 1-1 से ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
गुरप्रीत सिंह संधू (गोलकीपर), अभिषेक, अनवर अली, बिजॉय वर्गीस, आकाश मिश्रा, लालेंगमाविया ‘अपुइया’ राल्टे, मनवीर सिंह, रयान विलियम्स, विक्रम प्रताप सिंह, रिकी शाबोंग, आशिक कुरुनियान।
मार्कोस रेयेस, ब्लैकमैन रोडोल्फो, एडुआर्डो गोमेज, जोन्स एडवर्ड, डेविस डियाज़, जैर हेरेरा; विक्टर मुलिंस, राफेल डियाज़, जियोवानी फोरचेनी, टॉमस मेना, जिमेनेज अमेथ।
Updated on:
25 Sept 2026 10:03 pm
Published on:
25 Sept 2026 09:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
