3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SL: 3 गेंदबाज जो आज भारत को श्रीलंका पर जीत दिला सकते हैं

Asia Cup 2022: एशिया कप सुपर 4 के तीसरे मुकाबले में आज भारतीय टीम और श्रीलंका आमने-सामने है। इस मुकाबले में ये तीन भारतीय गेंदबाज श्रीलंका पर टीम इंडिया को जीत दिला सकते हैं

3 min read
Google source verification
Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal

IND vs SL: एशिया कप 2022 यूएई में खेला जा रहा है और अब यह टूर्नामेंट अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। सुपर 4 में भारत, अफगानिस्तान, श्रीलंका और पाकिस्तान ने जगह बनाई है। अब तक सुपर 4 के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और तीसरा मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि आज अगर टीम इंडिया हारी तो उसकी फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाएगी, इसके बाद उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा। इस आर्टिकल में हम आपको टीम इंडिया के ऐसे तीन गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज श्रीलंका को हराने में भारत की मदद कर सकते हैं

1) Hardik Pandya:

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। और टीम इंडिया के लिए एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। पहले गेंदबाजी में 3 विकेट और फिर बल्लेबाजी में 17 गेंदों में 33 रनों की तूफानी पारी खेल, टीम इंडिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक का प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार रहा है। वह पिछले 8 मैचों में कुल 9 विकेट हासिल कर चुके हैं और आज के मैच में उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें: IND vs SL Super 4 LIVE Updates, Asia Cup 2022


2) R. Ashwin:

एक समय टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर कहे जाने वाले रवि आश्विन को अभी तक एशिया कप में मौका नहीं मिला है। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ उनके आंकड़े काफी ज्यादा शानदार है क्योंकि लंका की टीम में ज्यादातर लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं और वह ऑफ ब्रेक बॉलर है। अगर उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिलता है तो वह भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वही पिछले 6 मैचों में श्रीलंका के खिलाफ 13 विकेट हासिल किए हैं।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022 Super 4 Points Table


3) Yuzvendra Chahal:

निडर और बेखौफ गेंदबाज युजजेंद्र चहल की गेंदबाजी का हर कोई दीवाना है। आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेकर उन्होंने पर्पल कैप हासिल की थी और वह T20 के वह एक बेहतरीन गेंदबाज माने जाते हैं। लंका टीम के खिलाफ भी चहल ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह इस टीम के खिलाफ पिछले 9 मैचों में 17 विकेट झटक चुके हैं। अगर आज चहल की फिरकी चली तो टीम इंडिया को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

Story Loader