
India vs Zimbabwe, T20 Series: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज खेला जाएगा। हरारे स्पोटर्स क्लब में खेले जाने वाले इस मैच में युवा भारतीय टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। आंकड़ों में भारतीय टीम मेजबान जिम्बाब्वे पर भारी है। टीम इंडिया आखिरी बार 8 साल पहले 2016 में जिम्बाब्वे से टी20 मुक़ाबला हारी थी।
जिम्बाब्वे में भारत अबतक एक भी टी20 सीरीज नहीं हारा है। हालांकि एक बार जिम्बाब्वे सीरीज ड्रा कराने में कामियाब रहा है। आखिरी बार 2015 में दोनों टीमों के बीच खेली गई दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। वहीं टीम इंडिया यहां 8 साल से एक भी मुक़ाबला नहीं हारी है। दोनों टीम के बीच आखिरी टी20 सीरीज 2016 में खेली गई थी। उस समय भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। सीरीज के पहले मैच में भारत को हार मिली थी, लेकिन उसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए आखिरी के दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।
इस सीरीज में भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों के साथ उतरेगी। टीम की कमान सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है। दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 बार भिड़ चुकी हैं; जहां भारत ने 6 मैच जीते हैं, वहीं जिम्बाब्वे के हिस्से में 2 जीत आई हैं।
Published on:
06 Jul 2024 03:39 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
