
India vs Bangladesh Dhaka ODI pitch report and weather forecast: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला आज ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11.30 बजे से खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच अबतक चार वनडे सीरीज खेली गई हैं। जिनमें से तीन में भारत और एक बांग्लादेश ने जीती है। ऐसे में यह सीरीज भी रोमांचक होने वाली है।
न्यूजीलैंड दौरे में मौसम ने सीरीज का मजा खराब कर दिया था। लेकिन ढाका में ऐसा नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां का मौसम एक दम साफ है और बारिश होने की संभावना बिल्कुल नहीं है। पूरे दिन तापमान 27 से 28 डिग्री सेलसियस तक रहने की उम्मीद है। यहां चूकि मौसम साफ है तो गेंद और बल्ले के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है।
यहां की पिच की बात करें तो ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है। हालांकि मैच के दौरान ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है। ऐसे में टॉस की भूमिका मैच में काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा। इस मैदान पर कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने चाहेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टॉस किसकी ओर जाता है। इस पिच पर 250 से ज्यादा का स्कोर मैच विजयी साबित हो सकता है। पिच मैच होने के साथ-साथ धीमी होती जाएगी, जहां स्पिनर्स अपना कमाल बिखेर सकते हैं।
बता दें आखिरी बार भारत महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 7 साल पहले 2015 में बांग्लादेश से वनडे सीरीज हारा था। ऐसे में क्या बांग्लादेश एक बार फिर उलटेफर करते हुए इतिहास दोहरा सकती है। बांग्लादेश ने भारत में वनडे सीरीज नहीं खेली है। ओवरऑल वनडे मैचों की बात करें, तो इसमें भी भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 वनडे मैच खेले गए, जिसमें भारतीय टीम ने 30 में जीत दर्ज की, जबकि 5 में उसे हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।
संभावित प्लेइंग 11 -
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।
बांग्लादेश - लिटन दास (कप्तान/ विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांति, यासिर अली, आसिफ हुसैन, महामुद्दुलाह रियाद, मेहदी हसन, शाकिब अल हसन, मुस्तिफिजुर रहमान, नामस अहमद, इबादत हुसैन।
Published on:
04 Dec 2022 10:49 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
