26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्डकप 2026 में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का मैच, जानें किस टीम को होगा नुकसान

ICC Men's T20 World Cup 2026 में भारत और पकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला होना था, जो अब नहीं हो पाएगा। चलिए जानते हैं कि किस टीम को नुकसान होगा।
2 min read
Google source verification
IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं खेला जाएगा। रविवार को पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला किया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। दरअसल, जब से बांग्लादेश ने वेन्यू को लेकर विरोध शुरू किया था, तब से पाकिस्तान लगातार उसका समर्थन कर रहा था और यहां तक कि वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी भी दी गई थी। हालांकि बाद में पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में खेलने का फैसला तो कर लिया, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया।

टी20 वर्ल्डकप खेलेगा पाक

पाकिस्तान सरकार ने हाल के फैसले के पीछे कोई ठोस वजह नहीं बताई है, लेकिन इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की मंजूरी दे दी है। एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा गया है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टी20 2026 में खेलने की अनुमति देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।

आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने और टूर्नामेंट में भागीदारी को लेकर संदेश दिया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर 2 फरवरी तक अंतिम फैसला लिया जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि अगर पाकिस्तान यह मैच नहीं खेलता है, तो इससे आखिर किसे नुकसान होगा।

पाक को होगा नुकसान

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान एक साथ ग्रुप ए में हैं। इसके अलावा इस ग्रुप में नामीबिया, नीदरलैंड और यूएई भी शामिल हैं। अगर पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले का बहिष्कार (बॉयकॉट) करती है, तो उसे दो अंकों का नुकसान झेलना पड़ेगा और भारतीय टीम को बिना खेले ही दो अंक मिल जाएंगे। मतलब साफ है कि पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से उनकी क्रिकेट टीम को ही सीधे तौर पर दो अंकों का नुकसान होने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026