4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI vs SRH: लाल मिट्टी के चलते गेंदबाजों की जमकर होती है कुटाई, जानिए मुंबई की पिच और मौसम का हाल

वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी होने के कारण उछाल अच्छा मिलता है और गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। स्पिनरों के लिए यह मैदान कब्रिस्तान से कम नहीं है। यहां उनकी जमकर कुटाई होती है। वहीं पिच में घास की कमी होने के कारण तेज गेंदबाजों को भी विकेट के लिए जूझना पड़ता है।

2 min read
Google source verification

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, pitch and weather report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का 55वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले आइए जानते हैं मुंबई की पिच और मौसम का हाल।

वानखेड़े की पिच -
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पाटा है। जिस वजह से यहां जमकर चौकों छक्कों की बारिश होती है। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। जिसकी वजह से मुक़ाबला हाईस्कोरिंग होता है। यहां की पिच के लाल मिट्टी से बनी होने के कारण उछाल अच्छा मिलता है और गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। स्पिनरों के लिए यह मैदान कब्रिस्तान से कम नहीं है। यहां उनकी जमकर कुटाई होती है। वहीं पिच में घास की कमी होने के कारण तेज गेंदबाजों को भी विकेट के लिए जूझना पड़ता है। हालांकि यहां ड्यू बड़ा फैक्टर है। समुद्र पास में होने की वजह से दूसरी पारी में ओस गिरती है। जिससे गेंद गीली हो जाती है और दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

मुंबई का मौसम?
मुंबई में इस समय गर्मी और उमस है। 6 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम 7:30 बजे टॉस होना है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। समुद्र पास होने के कारण हवा में नमी का स्तर 65 फीसदी होगा लेकिन बारिश के यहां कोई आसार नहीं है। ऐसे में मैच में मौसम के चलते कोई खलल नहीं पड़ेगा।

वानखेड़े स्टेडियम के IPL आंकड़े -
इस स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 114 मुक़ाबले खेले गए हैं। जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 53 मैच जीते हैं। वहीं बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 61 मैच जीते हैं। इस स्टेडियम का उच्चतम स्कोर 235/1 है। यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2015 में बनाया था। वहीं यहां का न्यूनतम स्कोर 67 रन है। यह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2008 में मुंबई इंडियंस के ही खिलाफ बनाया था।