
Chennai Super Kings full squad, IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन जारी है। पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था। ऑक्शन में चेन्नई ने अपने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को फिर से 6.25 करोड़ में खरीद लिया है। इसके अलावा सीएसके ने राहुल त्रिपाठी को 3.40 करोड़ में खरीदा है।
चेन्नई ने दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की घरवापसी कराते हुए उन्हें 9.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। विजय शंकर, खालील अहम और नूर अहम को चेन्नई ने अपने साथ जोड़ा है।
इससे पहले फ्रेंचाईजी ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चार करोड़ रुपये में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में अपनी टीम से जोड़ा था। उसके अलावा टीम ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को 18 करोड़ में रिटेन किया है। वहीं स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी इतने ही रुपये दिये हैं। सीएसके ने गेंदबाज मथीशा पथिराना को 13 करोड़ और ऑलराउंडर शिवम दुबे को 12 करोड़ में रिटेन क्या था। ऐसे में आइए एक नज़र डालते हैं सीएसके ने इस मेगा ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर दाव लगाया है।
बल्लेबाज -
ऋतुराज गायकवाड़ – 18 करोड़
डेवोन कॉनवे - 6.25 करोड़ ✈
राहुल त्रिपाठी - 3.40 करोड़
शाइक रशीद - 30 लाख
आंद्रे सिद्धार्थ - 30 लाख
विकेट कीपर -
एमएस धोनी – 4 करोड़ रुपये
वांस बेदी - 55 लाख
ऑलराउंडर -
रवींद्र जडेजा – 18 करोड़
शिवम दुबे – 12 करोड़
रचिन रविंद्र - 4 करोड़ (RTM) ✈
रविचंद्रन अश्विन - 9.75 करोड़
विजय शंकर - 1.20 करोड़
सैम करन - 2.40 करोड़ ✈
अंशुल कम्बोज - 3.40 करोड़
दीपक हूडा - 1.70 करोड़
रामकृष्ण घोष - 30 लाख
गेंदबाज -
मथीशा पथिराना – 13 करोड़ ✈
खालील अहमद - 4.80 करोड़
नूर अहमद - 10 करोड़ ✈
मुकेश चौधरी - 30 लाख
गुरजपनीत सिंह - 2.20 करोड़
नाथन एलिस - 2 करोड़ ✈
जेमी ओवरटन - 1.50 करोड़ ✈
कमलेश नागरकोटी - 30 लाख
श्रेयस गोपाल - 30 लाख
Updated on:
25 Nov 2024 09:44 pm
Published on:
24 Nov 2024 06:37 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
