1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करेगा ये देश

आयरलैंड पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Oct 2017, 1:52 PM IST

ireland

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से इसी साल मान्यता हासिल करने वाली आयरलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करेगी। इस बात की पुष्टि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कर दी है। आईसीसी की बैठक में हुए समझौते के तहत आयरलैंड अपना पहला टेस्ट मैच अगले साल पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। बता दें कि आयरलैंड को इसी साल 22 जून को अफगानिस्तान के साथ टेस्ट टीम का दर्जा प्राप्त हुआ था।

घोषणा से खुश आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वारेन ड्यूट्रोम ने कहा, "हम अगले साल अपने पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। यह हमारी ख्वाहिश थी कि हम अपने प्रशंसकों के सामने टेस्ट प्रारूप में पदार्पण करें। हम एक बड़ी टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लिए तैयार हैं।"

तारीख और आयोजन स्थल की घोषणा बाद में

पाकिस्तान अगले साल आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद मई में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगा। आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच की तारीख और आयोजन स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी।

बेसब्री से था इसका इंतजार

ड्यूट्रोम ने कहा, "हमें अब से काफी काम करना है, ताकि हम इस टेस्ट मैच को यादगार बना सकें। मैं आश्वस्त हूं कि हमारे खिलाड़ियों और प्रशंसकों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार होगा।"

12 फूलटाइम जबकि 92 एसोसियट सदस्य है आईसीसी के

अभी आईसीसी से मान्यता प्राप्त पूर्णकालिक क्रिकेट खेलने वाले देशों की संख्या 12 है। जबकि एसोसिएट सदस्यों की संख्या 92 है। आईसीसी की कोशिश है कि इन देशों में भी क्रिकेट को बढ़ावा दिया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने आयरलैंड की टीम का पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दी है।

केविन ओब्रायन ने दिलाई थी पहचान

आयरलैंड की टीम की तरफ दुनिया की नजर तब गई थी, जब साल 2011 में आयरलैंड के बल्लेबाज केविन ओब्रायन ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए मात्र 50 गेंदों में शतक जड़ा था।